

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Raghav Juyal shines as Vikram Malik in 'The Paradise'; explosive look revealed.
दक्षिण भारतीय सिनेमा के नैचुरल स्टार नानी की बहुप्रतीक्षित फिल्म द पैराडाइज को लेकर फैंस का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। फिल्म के मेकर्स ने गुरुवार शाम एक बड़ा सरप्राइज देते हुए अभिनेता राघव जुयाल के किरदार 'विक्रम मलिक' का धमाकेदार खुलासा कर दिया।
फिल्म के कैरेक्टर रिवील वीडियो में राघव जुयाल अब तक के सबसे अलग और दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं। पावरफुल लुक, जबरदस्त स्वैग और गुस्से से भरे अंदाज में उनकी एंट्री ने फैंस की एक्साइटमेंट को कई गुना बढ़ा दिया है। वीडियो में राघव की स्क्रीन प्रेजेंस और बैकग्राउंड म्यूजिक ने किरदार को और भी प्रभावशाली बना दिया है।
निर्देशक श्रीकांत ओडेला की यह फिल्म पहले से ही 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल है। ब्लॉकबस्टर फिल्म दसरा की सफलता के बाद नानी और श्रीकांत ओडेला की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ आ रही है, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।
रिवील वीडियो में नानी और राघव जुयाल की स्क्रीन शेयरिंग ने 'जदल जमाना' की दुनिया को और रोमांचक बना दिया है। मेकर्स का दावा है कि विक्रम मलिक का किरदार फिल्म की कहानी में एक बड़ा और अहम मोड़ लेकर आएगा।
'एसएलवी सिनेमाज' के बैनर तले बन रही 'द पैराडाइज' 21 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम सहित आठ भाषाओं में रिलीज होगी। खबरों के मुताबिक, फिल्म के अंतरराष्ट्रीय प्रमोशन के लिए हॉलीवुड अभिनेता रयान रेनॉल्ड्स को भी अप्रोच किया गया है।
विजनरी निर्देशन, दमदार स्टारकास्ट और ग्लोबल स्केल के साथ 'द पैराडाइज' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़े सिनेमाई और सांस्कृतिक आयोजन के रूप में सामने आने की तैयारी में है।