

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

korea naugaai triple murder case four accused surrender one still absconding
कोरिया। जिले के सोनहत ब्लॉक के नौगई गांव में हुए चर्चित तिहरे हत्याकांड मामले में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। इस मामले में चार आरोपियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी ने शनिवार को आत्मसमर्पण किया। इससे पहले पुलिस इस मामले में चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
पुलिस ने बताया कि नौगई तिहरे हत्याकांड में कुल 9 आरोपियों की पहचान की गई थी। इनमें से चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अब चार और आरोपियों के आत्मसमर्पण के बाद केवल एक आरोपी फरार बचा है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भाजपा नेता समेत तीन लोगों को जिंदा जलाया गया था
गौरतलब है कि 16 जून की रात नौगई गांव में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई थी, जिसमें भाजपा नेता समेत तीन लोगों को कार में पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया था। इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया था।
मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भाजपा से जुड़े कुछ नेताओं के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद से क्षेत्र में अब भी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।