ताजा खबर

राहुल गांधी का गुजरात कांग्रेस पर बड़ा बयान : कहा - 'बीजेपी से मिले हुए है आधे नेता...'

By: सी एच लता राव
Gandhinagar
3/8/2025, 5:10:35 PM
image

Rahul Gandhi's big statement on Gujarat Congress: Said - 'Half the leaders are in cahoots with BJP...'

गांधीनगर। गुजरात दौरे के दौरान राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कई नेताओं को भाजपा की बी-टीम तक कह दिया। एक कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस में कई दमदार नेता हैं, फिर भी वे संयमित हैं।

Girl in a jacket

'गुजरात कहीं अटक गया है, उसे रास्ता नहीं दिख रहा है'

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि, गुजरात आगे बढ़ना चाहता है। उसे रास्ता नहीं दिख रहा है, गुजरात कहीं अटक गया है। उन्होंने कहा कि, मैं कांग्रेस पार्टी का सदस्य हूं और मैं कह रहा हूं कि गुजरात की कांग्रेस पार्टी उसे रास्ता दिखाने में असमर्थ है और मैं शर्म से नहीं बोल रहा हूं, मैं डर से नहीं बोल रहा हूं, मैं आपके सामने यह रखना चाहता हूं कि चाहे हमारे कार्यकर्ता हों, चाहे राहुल गांधी हों, चाहे हमारे महासचिव हों, चाहे हमारे पीसीसी अध्यक्ष हों, हम गुजरात को रास्ता दिखाने में असमर्थ हैं।

पार्टी संगठन में बड़े बदलाव के दिए संकेत

राहुल गांधी ने पार्टी संगठन में बड़े बदलाव के संकेत देते हुए कहा कि, अगर 10 से 40 नेताओं को पार्टी से निकालना जरूरी हो तो ऐसा किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी अक्सर रेस के घोड़े को बारात में लगा देती है और जो बारात के घोड़े होते हैं, उनके रेस में दौड़ा दिया जाता है।

राहुल गांधी ने कहा - पार्टी में दो टाइप के नेता हैं

राहुल गांधी ने अपने नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, अलग-अलग स्तरों पर अध्यक्ष के रूप में विभिन्न पदों पर आसीन प्रमुख हस्तियों में दो टाइप के नेता हैं, चाहे वह जिला अध्यक्ष हों या ब्लॉक अध्यक्ष। पहले टाइप में वे लोग शामिल हैं जो सीधे जनता से जुड़े हैं और कांग्रेस पार्टी के प्रति सच्ची प्रतिबद्धता रखते हैं। दूसरे टाइप के नेता हैं जो जनता से कटे हुए हैं, उन्हें जनता के सामने आने वाले मुद्दों के बारे में जानकारी नहीं है। वे समुदाय से नहीं जुड़ते हैं और उनमें से एक महत्वपूर्ण हिस्सा भाजपा के लिए काम करता है।

 

image

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media