

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Rahul Gandhi challenges PM Modi to an open debate, asks who is anti-national?
नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री विपक्ष पर राष्ट्रविरोधी होने के आरोप लगाते हैं, इसलिए उन्हें किसी भी मंच पर इस मुद्दे पर आमने-सामने चर्चा करनी चाहिए। राहुल ने सवाल किया कि आखिर राष्ट्रविरोधी कौन है और विदेशी ताकतों से किसके संबंध हैं?राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इस बहस में मीडिया और देश के युवा भी मौजूद रहने चाहिए। उन्होंने यहां तक सुझाव दिया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत को चर्चा का निर्णायक बनाया जा सकता है।
राहुल गांधी ने बहस के लिए वित्तीय व्यवस्था, अमेरिका के साथ समझौते, अदाणी मामले और एपस्टीन से जुड़े मुद्दों को भी शामिल करने की मांग की। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि विदेशी संबंधों को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रधानमंत्री ने अब तक उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा क्यों नहीं किया।कांग्रेस नेता ने एक्स पर एक पोल भी शुरू किया और युवाओं से पूछा कि क्या वे दोनों नेताओं के बीच आमने-सामने की बहस देखना चाहते हैं। पोल में दो विकल्प दिए गए- हां, मोदी जी डरो मत और नहीं, मोदी जी डर गए।राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी प्रधानमंत्री को बहस के लिए मनाने की अपील की।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष पर देश में अस्थिरता फैलाने और अफवाहों के जरिए विकास की राह में बाधा डालने का आरोप लगाया था। इसके बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।