

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Rain breaks all records in Mumbai, rainfall in August doubled the average, 6 dead and 5 missing in Maharashtra so far
मुंबई। महाराष्ट्र सहित मुंबई में लगातार बारिश का कहर जारी है। मंगलवार को हुई भारी बारिश के बाद बुधवार को भी शहर में झमाझम बारिश ने रेल और सड़क यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया। इस अगस्त महीने में बारिश ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 20 अगस्त तक मुंबई में 40 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है, जो कि अगस्त महीने की औसत बारिश (22 इंच) से लगभग दोगुनी है।
दिलचस्प बात यह है कि अकेले अगस्त की बारिश, जून (20.2 इंच) और जुलाई (31.5 इंच) की कुल वर्षा से भी अधिक हो गई है। केवल 15 से 20 अगस्त के बीच मुंबई में 34.5 इंच बारिश दर्ज की गई, जो पिछले वर्षों के मुकाबले सबसे अधिक है। इस मानसून सीजन में अब तक कुल 91 इंच बारिश हो चुकी है।
बारिश से हताहत और बचाव अभियान
लगातार बारिश से राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त है। पिछले 24 घंटों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि नांदेड़ जिले में 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। नांदेड़ के मुखेड तालुका में एसडीआरएफ की टीम ने 293 लोगों को सुरक्षित निकाला है। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक, राज्य में अब तक राहत कार्यों के लिए 18 एनडीआरएफ और 6 एसडीआरएफ टीमें तैनात की गई हैं।
मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि कई मौसमी प्रणालियों के एक साथ सक्रिय होने से भारी बारिश का दौर फिलहाल थमने वाला नहीं है। विभाग ने अनुमान जताया है कि बारिश का यह सिलसिला शुक्रवार तक जारी रह सकता है।