Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
Raipur Breaking: Capital's medical college HOD accused of sexual harassment, case registered
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जाने-माने पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कॉलेज के HOD (विभागाध्यक्ष) डॉ. आशीष सिन्हा पर एक छात्रा ने यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू हो गई है। छात्रा ने डॉ. सिन्हा पर छेड़छाड़ और मानसिक तौर पर परेशान करने का भी इल्जाम लगाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा ने बताया है कि डॉ. आशीष सिन्हा, जो पहले उनके विभागाध्यक्ष थे, की नीयत शुरू से ही खराब थी। छात्रा का कहना है कि वे उससे अजीब-अजीब पर्सनल सवाल पूछते थे, गंदी बातें करते थे और उसे गलत नज़र से घूरते थे, जिससे वो बहुत परेशान रहती थी।
13 जुलाई 2024: डॉ. सिन्हा ने फिजियोलॉजी डिपार्टमेंट में छात्रा को गंदी तस्वीरें दिखाने की कोशिश की और ज़बरदस्ती उसका हाथ पकड़कर अपने पास बैठाने की कोशिश की।
26 सितंबर 2024: एक कैंसर कॉन्फ्रेंस के दौरान सिन्हा ने छात्रा से छोटे कपड़े पहनकर फोटो भेजने के लिए कहा।
2 जनवरी 2025: कॉलेज के एक कार्यक्रम में उन्होंने छात्रा को गलत तरीके से छुआ।
10 जनवरी 2025: डॉ. सिन्हा ने ज़बरदस्ती उसका हाथ पकड़कर छेड़छाड़ की।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि, आरोपी डॉ. आशीष सिन्हा उसे बार-बार डराते थे कि उसकी परीक्षा उनके हाथ में है और अगर उसने शिकायत की तो वे उसका करियर बर्बाद कर देंगे। वे उससे गंदी बातें, शराब पीने और अकेले घूमने जैसी बातें कहकर मानसिक रूप से टॉर्चर करते थे। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसके पास डॉ. सिन्हा के खिलाफ कॉल रिकॉर्डिंग और व्हाट्सएप चैट्स के स्क्रीनशॉट्स भी हैं, जो इस मामले को और भी गंभीर बनाते हैं।
इस बीच, सूत्रों से खबर मिली है कि आरोपी HOD डॉ. आशीष सिन्हा विदेश भागने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस इस बात को गंभीरता से ले रही है और उन पर नज़र रखी जा रही है। मौदहापारा थाना पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस पर कोई बड़ा कदम उठाया जाएगा।