

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Raipur police crack down on online betting networks, bust five major betting rackets in 72 hours, arrest 26 accused
रायपुर। ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा के एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने लगातार 72 घंटे तक चले अभियान में पांच बड़े सट्टा पैनल को ध्वस्त कर दिया और कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह नेटवर्क दुबई, कोलकाता, गुरुग्राम, श्रीनगर, गोवा समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों तक फैला हुआ था।
4.29 करोड़ की संपत्ति जब्त, नकदी और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद
पुलिस कार्रवाई में अब तक कुल 4.29 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है।
बरामद सामान में शामिल हैं
- 17.92 लाख रुपये नकद
- 59 मोबाइल फोन
- 4 लैपटॉप
- एक चारपहिया वाहन और लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के अन्य उपकरण
पुलिस के अनुसार यह पूरा नेटवर्क बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था और लगातार स्थान बदलकर संचालन किया जा रहा था।
छत्तीसगढ़ और कई राज्यों तक फैला था सट्टा नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह तेलीबांधा, न्यू राजेंद्र नगर, तिल्दा नेवरा और मौदहापारा जैसे इलाकों से संचालित हो रहा था।इसके तार कोलकाता, गुरुग्राम, फरीदाबाद, देवघर, श्रीनगर, गोवा, महाराष्ट्र के गोंदिया, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई जिलों रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़, खरसिया और बालोद तक जुड़े हुए थे।पुलिस का कहना है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार पैनल का नाम बदलते रहते थे और अलग अलग नेटवर्क में शिफ्ट होकर काम करते थे।
आईपीएल आधारित नौ बड़े सट्टा ग्रुप का खुलासा
जांच में यह भी सामने आया कि आईपीएल मैचों पर आधारित सट्टा संचालन के लिए नौ अलग अलग ग्रुप बनाए गए थे। इनमें प्रमुख रूप से
मंजीत सिंह और मोहित सोमानी ग्रुप
बाबू खेमानी ग्रुप
नमन जग्गी, आयुष जैन और अंकित अग्रवाल ग्रुप
अमित जंघेल ग्रुप
सोनू फतनानी ग्रुप
अमन नत्थानी ग्रुप
हर्ष नागदेव ग्रुप
हरीश नायक ग्रुप
लक्ष्मण और आशीष जाधव ग्रुप
2026 में अब तक 100 से ज्यादा गिरफ्तारी, सख्ती जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार रायपुर कमिश्नरेट बनने के बाद से 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टा से जुड़े 18 मामलों में करीब 100 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
संगठित अपराध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई संगठित ऑनलाइन जुआ और सट्टा नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता है, जिससे पूरे रैकेट की कमर तोड़ने में मदद मिलेगी।