

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Raipur registry office server down
रायपुर। राजधानी रायपुर के पंजीयन कार्यालय और प्रदेश के अन्य जिलों के रजिस्ट्री दफ्तरों में पिछले तीन दिनों से सर्वर डाउन होने की वजह से रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गया है। अपाइंटमेंट लेने के बावजूद लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है और कई लोग अपनी जरूरी रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तकनीकी समस्या 13 मार्च से लगातार बनी हुई है। कई लोग चार से पांच दिन से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उनका काम नहीं हो पाया। पंजीयन कार्यालय के अधिकारियों ने भी स्वीकार किया कि सर्वर डाउन होने के कारण कार्य बाधित हो रहा है, लेकिन समस्या कब तक हल होगी, इसका स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
रजिस्ट्री कराने पहुंचे अतुल साहू ने बताया कि उन्हें सुबह 10 बजे बुलाया गया था और उनका अपाइंटमेंट 10.30 बजे का था। “लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी कोई कार्य नहीं हुआ। केवल सर्वर डाउन होने की जानकारी दी गई, लेकिन समाधान का कोई समय नहीं बताया गया,” उन्होंने कहा। वहीं, अनिता दुबे ने शिकायत की कि अपाइंटमेंट देने से पहले कार्यालय को यह सुनिश्चित करना चाहिए था कि सिस्टम काम कर रहा है। “लोग रोजाना अपना काम छोड़कर कार्यालय नहीं आ सकते,”।
रायपुर के सूर्यमणी ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से रजिस्ट्री कार्यालय आ रहे हैं। “मित्र की रजिस्ट्री में गवाह के रूप में मेरा नाम था, लेकिन अब प्तक नंबर ही नहीं आया। हर दिन यही जवाब मिलता है कि सर्वर की समस्या के कारण काम नहीं हो पा रहा है। अब यह स्थिति बेहद असुविधाजनक हो गई है।”
पंजीयन कार्यालय के अधिकारी स्थिति को लेकर लगातार तकनीकी टीम से संपर्क में हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही सर्वर संबंधी समस्या का समाधान कर रजिस्ट्री कार्य सुचारू किया जाएगा। फिलहाल, आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और जरूरी रजिस्ट्री कार्य ठप पड़े हुए हैं।