

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

CG News: Rajya Sabha MP Laxmi Verma pays courtesy call to Amit Shah, detailed discussion on national interest and Chhattisgarh development
रायपुर। नई दिल्ली प्रवास के दौरान राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से सौजन्य भेंट कर विभिन्न समसामयिक, संगठनात्मक और जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की। यह मुलाकात आत्मीय एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राष्ट्रहित, सुशासन, संगठन की कार्यसंस्कृति तथा छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।
पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक विजय पर दी बधाई
इस अवसर पर लक्ष्मी वर्मा ने पश्चिम बंगाल जैसे चुनौतीपूर्ण राजनीतिक परिवेश में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय एवं पहली बार सरकार गठन को लेकर अमित शाह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही असम एवं पुडुचेरी में मिली उल्लेखनीय सफलता पर भी उनका अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के कुशल नेतृत्व, संगठन की मजबूत कार्यशैली तथा राष्ट्रहित आधारित राजनीति की जीत है।
कार्यकर्ता आधारित राजनीति का जीवंत उदाहरण
लक्ष्मी वर्मा ने राज्यसभा सांसद जैसे महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चयन किए जाने पर अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता और बूथ स्तर से संगठन में सक्रिय रहने वाली कार्यकर्ता पर विश्वास जताना भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता आधारित कार्यसंस्कृति और लोकतांत्रिक परंपरा का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि यह केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति नेतृत्व के विश्वास का प्रतीक है।
बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान पर हुई चर्चा
भेंट के दौरान बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद के विरुद्ध केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान और उसके सकारात्मक परिणामों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। लक्ष्मी वर्मा ने अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से बस्तर के विकास में बाधक बने नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए केंद्र सरकार दृढ़ इच्छाशक्ति और रणनीतिक नेतृत्व के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास के नए आयाम स्थापित हो रहे हैं, जिसका सीधा लाभ आम जनता को मिल रहा है।
महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण के मुद्दे उठाए
लक्ष्मी वर्मा ने छत्तीसगढ़ में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के रोजगार, किसानों के हितों और आदिवासी क्षेत्रों के विकास सहित प्रदेश की जनता से जुड़े कई विषयों से अमित शाह को अवगत कराया। इस दौरान अमित शाह ने विभिन्न मुद्दों पर मार्गदर्शन देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
“अमित शाह का नेतृत्व प्रेरणास्रोत”
लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि अमित शाह का नेतृत्व राष्ट्रहित, सुशासन, सुरक्षा और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण के प्रति पूर्णतः समर्पित है। उनका दूरदर्शी नेतृत्व देशभर के करोड़ों कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के लिए निरंतर प्रेरणास्रोत बना हुआ है।