

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

'Raktanchal' completes 6 years, Kranti Prakash Jha shares his heartfelt thoughts with fans about season 3
मुंबई। अभिनेता क्रांति प्रकाश झा के लिए ‘रक्तांचल’ केवल एक वेब सीरीज नहीं, बल्कि उनके अभिनय करियर का सबसे खास और यादगार अध्याय बन चुकी है। सीजन 1 की रिलीज के बाद इस क्राइम ड्रामा को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और विजय सिंह के किरदार ने खास पहचान बनाई। अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, इमोशनल परफॉर्मेंस और सहज अभिनय से क्रांति ने दर्शकों के दिलों में एक अलग जगह बनाई।
सीरीज की सफलता ने न केवल क्रांति प्रकाश झा को नई पहचान दिलाई, बल्कि ‘रक्तांचल’ को एक सफल फ्रेंचाइजी के रूप में भी स्थापित किया। अब दर्शकों की निगाहें इसके तीसरे सीजन पर टिकी हैं, जो जल्द ही अमेज़न पर स्ट्रीम होने वाला है।
.jpeg)
6 साल पूरे होने पर क्रांति ने शेयर किया भावुक नोट
‘रक्तांचल’ के 6 साल पूरे होने के मौके पर क्रांति प्रकाश झा ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर शो की पूरी टीम और दर्शकों का आभार जताया। उन्होंने लिखा, “लोग जुड़ते गए, और रक्तांचल का कारवां बढ़ता गया।”
उन्होंने अपनी पोस्ट में प्लेटफॉर्म, प्रोड्यूसर्स, डायरेक्टर रितम श्रीवास्तव, कैमरा टीम, कलाकारों और पूरी यूनिट का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस शो की सफलता में हर व्यक्ति का अहम योगदान रहा है। साथ ही उन्होंने अपने गांव, परिवार और दोस्तों का भी जिक्र किया, जिन्होंने उन पर गर्व महसूस किया।
.jpeg)
“आप सबने क्रांति को विजय सिंह बना दिया”
क्रांति ने अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए लिखा कि एक अभिनेता के रूप में उन्हें जो प्यार और समर्थन मिला, वह उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा, “कैसे भूल सकता हूं कि आप सबने क्रांति को विजय सिंह बना दिया। कैसे भूल सकता हूं कि धोनी से विजय सिंह तक के सफर को आप लोगों ने इतना प्यार दिया।”
उन्होंने आगे लिखा कि दर्शकों के बिना उनकी कोई पहचान नहीं है और जो कुछ भी उन्होंने हासिल किया है, वह फैंस के प्यार की बदौलत है।
सीजन 3 को बताया “पूरी आग”
अपने पोस्ट में क्रांति प्रकाश झा ने ‘रक्तांचल’ सीजन 3 को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने लिखा, “SEASON 3 पहले से भी ज्यादा दमदार है, पूरी आग है इसे भी वैसे ही अपनाइए।”

इस बयान के बाद फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है। लंबे समय से विजय सिंह के किरदार को फॉलो कर रहे दर्शक अब यह देखने के लिए उत्सुक हैं कि नए सीजन में कहानी किस मोड़ पर पहुंचेगी।
फैंस को फिर दिखेगा विजय सिंह का दमदार अंदाज
सीजन 3 में क्रांति प्रकाश झा की वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। सोशल मीडिया पर भी दर्शक लगातार नए सीजन को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विजय सिंह इस बार स्क्रीन पर क्या नया धमाका करने वाले हैं। ‘रक्तांचल’ सीजन 3 जल्द ही अमेज़न पर स्ट्रीम होने वाला है।