

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpeg&w=3840&q=75)
Recruitment for 1,393 posts at ICAR; opportunities for graduates from fields ranging from agriculture to IT and engineering.
नई दिल्ली। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के संस्थानों और कृषि विज्ञान केंद्रों में नौकरी पाने का मौका है। कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (ASRB) ने टेक्निकल असिस्टेंट और सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट के कुल 1,393 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें कृषि के साथ इंजीनियरिंग, आईटी, लाइब्रेरी साइंस और अन्य विषयों के स्नातक भी आवेदन कर सकेंगे।कुल पदों में ICAR के संस्थानों में टेक्निकल असिस्टेंट (T-3) के 1,254 और कृषि विज्ञान केंद्रों (KVK) में सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (T-4) के 139 पद शामिल हैं। भर्ती में फील्ड फार्म टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन, वर्कशॉप स्टाफ, लाइब्रेरी और आईटी समेत 10 फंक्शनल ग्रुप रखे गए हैं। सबसे अधिक 772 पद कृषि से जुड़े फील्ड फार्म और लैब टेक्नीशियन समूह में हैं। ऑनलाइन आवेदन 18 नवंबर से 17 दिसंबर 2026 तक किए जा सकेंगे।
भर्ती में कृषि क्षेत्र से संबंधित उम्मीदवारों के लिए सर्वाधिक अवसर हैं। फील्ड फार्म टेक्नीशियन के 523 और लैब टेक्नीशियन के 249 पद निर्धारित किए गए हैं। दोनों समूहों को मिलाकर कुल 772 पद हैं।
कृषि और संबंधित विषय: हॉर्टिकल्चर, एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, फूड साइंस, बायोटेक्नोलॉजी और संबंधित विषयों में स्नातक। एनिमल साइंस: बीवीएससी और एएच की डिग्री।फिशरीज: बीएफएससी की डिग्री।इंजीनियरिंग: सिविल, एग्रीकल्चर, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग के लिए BE/BTech या तीन साल का डिप्लोमा।लाइब्रेरी और आईटी: संबंधित विषय में स्नातक की योग्यता।
आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को पांच साल, OBC-NCL को तीन साल और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 साल की छूट दी जाएगी।सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को एक पद के लिए 300 रुपये और दोनों पदों के लिए 600 रुपये शुल्क देना होगा। EWS और OBC वर्ग के लिए यह शुल्क क्रमश: 150 और 300 रुपये है। SC/ST, दिव्यांग, महिला, ट्रांसजेंडर और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन ASRB की आधिकारिक वेबसाइट asrb.gov.in पर करना होगा।
चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा शामिल हैं। प्रीलिम्स में 100 सवालों का एक घंटे का पेपर होगा। इसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और सामान्य कृषि से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होगी। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।प्रारंभिक परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर प्रत्येक फंक्शनल ग्रुप में निर्धारित अनुपात के अनुसार उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। मेन्स में संबंधित विषय से 100 प्रश्न होंगे। यह परीक्षा 300 अंकों की और दो घंटे की होगी। इसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर एक अंक की कटौती होगी। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती में इंटरव्यू नहीं होगा।