

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Indian Railways: Relief to passengers in summer, Patna-Charlapalli and Tirupati-Raxaul summer special trains will run, Raipur-Bilaspur will directly benefit
रायपुर। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। पटना और चर्लपल्ली के बीच 15-15 फेरों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया है। इन ट्रेनों का लाभ छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर समेत कई स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगा।
पटना से इस तरह चलेगी स्पेशल ट्रेन
पटना–चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 8 अप्रैल से 27 मई तक हर सोमवार और बुधवार को दोपहर 3 बजे पटना से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया होते हुए तीसरे दिन तड़के 3:30 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। इससे लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
वापसी के लिए दो अलग शेड्यूल
चर्लपल्ली से पटना के लिए दो अलग-अलग समय सारिणी तय की गई है। पहली ट्रेन 15 अप्रैल से हर बुधवार रात 11 बजे रवाना होकर शुक्रवार सुबह पटना पहुंचेगी। वही दूसरी ट्रेन 10 अप्रैल से हर शुक्रवार रात 9 बजे चलेगी और रविवार सुबह पटना पहुंचेगी। इससे यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार विकल्प मिल सकेगा और भीड़ का दबाव कम होगा।
22 कोच, एलएचबी की सुविधा
इन स्पेशल ट्रेनों में कुल 22 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी-3, एसी-3 इकॉनमी, स्लीपर, जनरल और एसएलआरडी कोच शामिल हैं। एलएचबी कोच होने से यात्रियों को अधिक सुरक्षा और आराम मिलेगा।
तिरुपति–रक्सौल समर स्पेशल भी शुरू
इसके अलावा रेलवे ने तिरुपति और रक्सौल के बीच भी समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग से होकर गुजरेगी। तिरुपति–रक्सौल ट्रेन 13 अप्रैल से 25 मई तक हर सोमवार को चलेगी। वापसी में रक्सौल–तिरुपति ट्रेन 16 अप्रैल से 28 मई तक हर गुरुवार को रवाना होगी। इस ट्रेन में कुल 24 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी-2, एसी-3, स्लीपर और जनरल कोच शामिल हैं।
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
रेलवे के इस फैसले से गर्मी की छुट्टियों में यात्रा करने वाले यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। खासकर उत्तर और दक्षिण भारत के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह सुविधा काफी राहतभरी साबित होगी।