

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Chhattisgarh Assembly: Religious Freedom Amendment Bill will be introduced, CM and several ministers will answer questions during Question Hour
रायपुर। रायपुर में चल रहे छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है। सत्र के दौरान प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री समेत कई मंत्री विधायकों के सवालों का जवाब देंगे, वहीं सदन में आज धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक भी प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रश्नकाल में सरकार की जवाबदेही
प्रश्नकाल के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ मंत्री टंक राम वर्मा और केदार कश्यप विधायकों के सवालों का जवाब देंगे। सदन में विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
ध्यानाकर्षण और याचिकाओं की प्रस्तुति
विधायक कुंवर सिंह निषाद और ललित चंद्राकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाएंगे। वहीं विक्रम मंडावी, लता उसेंडी और उद्देश्वरी पैकरा सदन में याचिकाएं प्रस्तुत करेंगे।
धर्म स्वातंत्र्य संशोधन विधेयक होगा पेश
सदन की कार्यवाही के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक प्रस्तुत करेंगे, जिस पर सदन में चर्चा होने की संभावना है। यह विधेयक सत्र का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है।
वित्तीय कार्यवाही भी आज
वित्त मंत्री ओपी चौधरी सदन में विभिन्न पत्रों को पटल पर रखेंगे। इसके साथ ही वे छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक का पुनःस्थापन भी करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री के विभागों की अनुदान मांगों पर भी सदन में चर्चा की जाएगी।
शासकीय कार्य भी होंगे पेश
मंत्री टंकराम वर्मा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी शासकीय विधि विषयक कार्य सदन के पटल पर रखेंगे। बजट सत्र के इस अहम दिन में कई महत्वपूर्ण विधायी और वित्तीय प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।