

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Renewed warmth in India-China relations; PM Modi and Xi Jinping to hold a crucial meeting today.
नई दिल्ली। भारत और चीन के रिश्तों में सुधार के संकेतों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की आज अहम द्विपक्षीय बैठक होने जा रही है। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए शी जिनपिंग भारत रवाना हो चुके हैं। दोनों नेताओं की यह मुलाकात करीब सात साल बाद भारत की धरती पर होने जा रही है।
शी जिनपिंग के भारत रवाना होने से पहले चीन ने भारत के साथ संबंधों को लेकर सकारात्मक रुख जाहिर किया है। भारत में चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि चीन, राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भारत के साथ मिलकर काम करना चाहता है।
उन्होंने कहा कि दोनों देशों को अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से देखना चाहिए। साथ ही बातचीत और सहयोग को बढ़ाने के साथ-साथ मतभेदों को सही तरीके से सुलझाने की दिशा में भी काम किया जाएगा।
चीनी राजदूत ने बताया कि कजान और तियानजिन में हुई पिछली मुलाकातों के बाद यह लगातार तीसरा वर्ष होगा, जब प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक-दूसरे से मुलाकात करेंगे। वर्ष 2024 में कजान में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और 2025 में तियानजिन में आयोजित एससीओ समिट के दौरान दोनों नेताओं के बीच सार्थक बातचीत हुई थी।
इस बार दोनों नेताओं की द्विपक्षीय बैठक आज शाम 5:45 बजे निर्धारित है। माना जा रहा है कि बैठक में दोनों देशों के बीच संबंधों, आपसी सहयोग और लंबित मतभेदों को लेकर चर्चा हो सकती है।
शू फेइहोंग ने कहा कि चीन ब्रिक्स सहयोग को काफी महत्व देता है और इस वर्ष भारत द्वारा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी को सफल बनाने में अपना समर्थन जारी रखेगा। चीन की ओर से आए इस बयान को भारत-चीन संबंधों में सकारात्मक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।