

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Road accident in Bastar Scorpio overturns 3 dead, 10 injured
रायपुर । के मारडूम थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में रूपेंद्र नेताम, खिलेश्वर नेताम और रामरतन ठाकुर शामिल हैं। घायल युवकों को लोहरडीगुड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, सभी युवक गरियाबंद जिले के निवासी थे। वे दंतेवाड़ा में माई दंतेश्वरी के दर्शन और बारसूर घूमने के बाद मारडूम लौट रहे थे। स्कॉर्पियो में कुल 13 युवक सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री दूर तक जा गिरे। दुर्घटना के समय कुछ युवक कार में फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने घटनास्थल पर बाहर निकाला।
मारडूम थाना प्रभारी डेमन भूआर्य ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और चालक की थकान या झपकी हो सकता है। गाड़ी की तकनीकी जांच की जा रही है।
इसी दिन पत्थलगांव-अम्बिकापुर मार्ग पर तेज रफ्तार क्रेटा कार ने ग्रामीण लालजीत सिदार को टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया। चालक नशे में होने का संदेह है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।