

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

SPs of 12 districts and the IG of Rajnandgaon Range have been transferred.
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को पुलिस प्रशासन में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 24 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के तहत एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और राज्य के 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) की नई पदस्थापना की गई है।
तबादला सूची में सबसे अहम बदलाव आईपीएस अधिकारी अजय कुमार यादव की नियुक्ति को लेकर हुआ है। उन्हें नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी के निदेशक पद से हटाकर राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है। वहीं, अब तक इस रेंज की जिम्मेदारी संभाल रहे बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा बस्तर आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल का भी तबादला करते हुए उन्हें पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। सरकार ने कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय में नई जिम्मेदारियां देकर प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया है।
जिला स्तर पर भी बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं। सरकार ने दंतेवाड़ा, कोरिया, धमतरी, बलौदाबाजार-भाटापारा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, बालोद, सूरजपुर, कबीरधाम और सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर नई नियुक्तियां की हैं।


