

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

SSC JE Recruitment 2026: Notification released for 1,748 posts; apply by September 22.
SSC JE 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (JE) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) में साइंटिफिक असिस्टेंट के कुल 1,748 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
पिछले वर्ष SSC JE भर्ती में 1,731 पद घोषित किए गए थे। इस लिहाज से इस बार 17 पद अधिक हैं। हालांकि पदों की संख्या में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इस बार भर्ती में कुछ नए तकनीकी क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिससे इंजीनियरिंग और साइंस बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों के लिए अवसर बढ़े हैं।
SSC JE 2026 भर्ती में अलग-अलग केंद्रीय विभागों में इंजीनियरिंग से जुड़े पद भरे जाएंगे। भर्ती में मुख्य रूप से सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एंड मैकेनिकल और टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर के पद शामिल हैं।
प्रमुख विभागों में बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO), ब्रह्मपुत्र बोर्ड, केंद्रीय जल आयोग, CPWD, केंद्रीय जल एवं विद्युत अनुसंधान केंद्र, DGQA-NAVAL, MES, NTRO, दूरसंचार विभाग और मत्स्य पालन विभाग शामिल हैं।
SSC JE 2026 में टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग से जुड़े पदों के अलावा IMD में साइंटिफिक असिस्टेंट के पद भी शामिल किए गए हैं।
इससे इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, आईटी, फिजिक्स और संबंधित विषयों से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को भी सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा।
वहीं, BRO के जूनियर इंजीनियर पदों के लिए उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और निर्धारित फिजिकल एवं मेडिकल स्टैंडर्ड पूरा करना होगा। इन पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।
SSC JE 2026 में सामान्य तौर पर अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रखी गई है। कुछ विशेष पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है।
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
SSC JE 2026 के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा।
हालांकि महिला, SC, ST और एक्स-सर्विसमेन उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
सिविल इंजीनियरिंग
उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए। कुछ पदों के लिए डिप्लोमा के साथ निर्धारित अवधि का 2 या 3 वर्ष का अनुभव भी जरूरी हो सकता है।
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा रखने वाले उम्मीदवार संबंधित पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा वाले उम्मीदवार पात्र होंगे।
कुछ पदों के लिए इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, टेलीकम्युनिकेशन, आईटी, इंस्ट्रूमेंटेशन आदि में इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी की डिग्री मांगी गई है।
IMD के साइंटिफिक असिस्टेंट पदों के लिए फिजिक्स के साथ साइंस में ग्रेजुएशन अथवा संबंधित पात्रता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।
SSC JE 2026 की चयन प्रक्रिया में दो कंप्यूटर आधारित पेपर होंगे।
पेपर-I में कुल 200 प्रश्न और 200 अंक होंगे। इसमें:-
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति – 50 प्रश्न
सामान्य जागरूकता – 50 प्रश्न
संबंधित इंजीनियरिंग विषय – 100 प्रश्न
परीक्षा के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों को स्क्राइब की सुविधा मिलने पर 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा।
Paper-I में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
Paper-II में संबंधित इंजीनियरिंग विषय से 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। यह पेपर कुल 300 अंकों का होगा और इसके लिए 2 घंटे का समय मिलेगा।
स्क्राइब की सुविधा के पात्र उम्मीदवारों को 2 घंटे 40 मिनट का समय दिया जाएगा।
Paper-II में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
SSC JE भर्ती में Paper-I केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का होगा। इसके नॉर्मलाइज्ड अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को Paper-II के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
अंतिम मेरिट तैयार करने में Paper-II के नॉर्मलाइज्ड अंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यानी उम्मीदवारों के अंतिम चयन के लिए दूसरे पेपर में बेहतर प्रदर्शन करना बेहद महत्वपूर्ण होगा।
दोनों पेपर में न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक निर्धारित हैं। श्रेणी के अनुसार न्यूनतम अंक इस प्रकार हैं:
श्रेणी न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक
UR 30%
OBC/EWS 25%
अन्य सभी श्रेणियां 20%
SSC के निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार Paper-I अक्टूबर-नवंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है, जबकि Paper-II दिसंबर 2026 में संभावित है। दोनों पेपर हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित किए जाएंगे।