

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Smriti Mandhana's explosive century... multiple new records set in a single innings... new history created in women's cricket.
दुबई। दुबई में खेले जा रहे महिला एशिया कप टी20 मुकाबले में भारतीय स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऐसा तूफानी प्रदर्शन किया कि रिकॉर्ड बुक के कई पन्ने एक साथ बदल गए। 30 वर्षीय मंधाना ने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ सिर्फ 64 गेंदों में 124 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 14 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।मंधाना की इस पारी के दम पर भारत ने हॉन्गकॉन्ग के सामने 194 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में हॉन्गकॉन्ग की टीम महज 56 रन पर सिमट गई और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर लिया।
स्मृति मंधाना के 124 रन महिला एशिया कप के इतिहास में किसी भी बल्लेबाज का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बन गया है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारतीय पारी को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
इस पारी के साथ मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में अपने कुल रनों की संख्या 10,880 तक पहुंचा दी। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज के 10,868 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए महिला क्रिकेट में भारत की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज का मुकाम हासिल कर लिया।
मंधाना ने अपने करियर का 18वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज बल्लेबाज मैग लैनिंग के 17 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाजों की सूची में मंधाना सबसे आगे हैं।
124 रन की पारी के दौरान लगाए 7 छक्कों ने मंधाना को एक और खास उपलब्धि दिलाई। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके छक्कों की संख्या 95 हो गई है, जो किसी भारतीय महिला बल्लेबाज के लिए सर्वाधिक है।
मंधाना ने अपने करियर का 93वां 50 प्लस स्कोर बनाकर मिताली राज के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इस तरह हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ एक ही पारी में मंधाना ने कई बड़े व्यक्तिगत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए।