

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Saanvi qualified for the nationals by winning two gold and three silver medals at the Chhattisgarh State Shooting Competition.
रायपुर । राजधानी की सानवी श्रीवास ने छत्तीसगढ़ स्टेट शूटिंग काम्पटीशन में 10 mm पिस्टल में दो गोल्ड और तीन सिल्वर जीतकर नेशनल कॉम्पटीशन के लिए क्वालिफ़ाई किया।


सानवी केशशिल्पी कल्याण बोर्ड के चेयरमेन गौरीशंकर श्रीवास की सुपुत्री है। बेटी की इस उपलब्धि पर गौरीशंकर श्रीवास ने अपनी एक सोशल मीडिया पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की हैं।


उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा - छत्तीसगढ़ रायफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 25 वी राज्यस्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ पुलिस के महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम जी, IPS एसएस परिहार जी, NRDA के पूर्व सीईओ बजाज साहब, जिंदल पॉवर के प्रमुख शाह जी के अतिथ्य में संपन्न हुआ इस दौरान अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को मैडल प्रदान कर आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजयी होने की शुभकामनाएं प्रेषित की ! (इस प्रतियोगिता में मेरी बिटिया सानवी श्रीवास ने दो स्वर्ण और तीन रजत समेत पाँच मैडल में निशाना साधा)

