

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Sai government takes a firm stance against bribery; strict action will be taken against guilty officials: Amit Chimnani
रायपुर। जगदलपुर में स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त और अन्य लोगों की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) द्वारा रंगे हाथों गिरफ्तारी के बाद प्रदेश की राजनीति में भ्रष्टाचार का मुद्दा गरमा गया है। इस कार्रवाई पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।
अमित चिमनानी ने कहा कि जीएसटी प्रकरण में राहत देने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों और बिचौलियों के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई स्पष्ट संदेश है कि सरकार में पद और प्रभाव का दुरुपयोग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार में शामिल व्यक्ति चाहे कितना भी रसूखदार क्यों न हो, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता सुशासन स्थापित करना और आम नागरिकों व व्यापारियों को भयमुक्त एवं पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना है। बेवजह लोगों को परेशान कर पैसों की मांग करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।
चिमनानी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में भ्रष्टाचार को संरक्षण मिलता था और जांच एजेंसियों के हाथ बंधे हुए थे। जबकि वर्तमान सरकार में जांच एजेंसियां स्वतंत्रता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में भ्रष्टाचार के खिलाफ हुई कई कार्रवाइयां सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का प्रमाण हैं। आम जनता और व्यापारियों को परेशान करने तथा रिश्वतखोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सरकार भ्रष्टाचार मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।