

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Salary withheld for failing to submit VSK app reports! Major action taken against 19 DEOs in Chhattisgarh
विद्या समीक्षा केंद्र यानि वीएसके एप पर शिक्षकों और कर्मचारियों की ऑनलाइन उपस्थिति की रिपोर्ट नहीं भेजने पर लोक शिक्षण संचालनालय ने 19 जिलों के जिला शिक्षा अधिकारियों यानि डीईओ का नवंबर का वेतन रोक दिया है। इनमें जांजगीर-चांपा के डीईओ मनोहर प्रताप सिंह भी शामिल हैं। संचालनालय ने बार-बार निर्देश देने के बावजूद जानकारी उपलब्ध नहीं कराने को गंभीर लापरवाही मानते हुए आगामी आदेश तक वेतन रोकने की कर्रवाई की है।
आपको बता दें, कि राज्य शासन ने स्कूलों और शिक्षा विभाग के कार्यालयों में पारदर्शिता लाने के लिए वीएसके एप से ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य की है। इसकी निगरानी के लिए संचालनालय ने 8 और 16 अक्टूबर को सभी डीईओ को गूगल शीट भेजकर एप पर हाजिरी नहीं लगाने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी। इसमें ऐसे स्कूलों का ब्योरा भी देना था, जहां एक भी कर्मचारी ने ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज नहीं की थी। निर्धारित समय में रिपोर्ट नहीं मिलने पर संचालनालय ने 3 और 4 नवंबर के स्मरण पत्र जारी किया था। इसके बावजूद 19 जिलों के डीईओ ने गूगल शीट अपडेट नहीं की।
संचालनालय ने इसे पदीय कर्तव्यों के प्रति गंभीर उदासीनता, लापरवाही और स्वेच्छाचारिता मानते हुए नवंबर का वेतन आगामी आदेश तक रोकने के निर्देश दिए हैं। जिन 19 जिलों के डीईओ पर कार्रवाई हुई है, वे जिले हैं-
नारायणपुर, सरगुजा, कोंडागांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर, धमतरी, कोरबा, दुर्ग, कबीरधाम, बस्तर, मुंगेली, सुकमा, बालोद, दंतेवाड़ा, रायपुर, मनेंद्रगढ़, चिरमिरी-भरतपुर और कोरिया।