

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
.jpg&w=3840&q=75)
Samantha Ruth Prabhu marries for the second time, shares intimate wedding photos on Instagram
Entertainment: दक्षिण भारतीय एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु ने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड राज निदिमोरू संग दूसरी शादी की है। सामंथा ने अपनी इंटिमेट वेडिंग की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। लाल साड़ी में सजी धजी सामंथा की तस्वीरों पर फैंस ने उन्हें और राज को शादी की बधाई दी। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में शादी की तारीख 1 दिसंबर 2025 बताई है।

सामंथा और राज दोनों की यह दूसरी शादी है। सामंथा की पहली शादी साउथ एक्टर नागा चैतन्या से हुई थी। 2017 में दोनों ने लव मैरिज की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन टिक नहीं पाया और 2021 में उनका तलाक हो गया। नागा संग रिश्ता टूटने के बाद सामंथा काफी समय तक टूट चुकी थीं और उन्हें मूव ऑन करने में मुश्किल हुई। इस दौरान वह डिप्रेशन का सामना कर रही थीं।

सामंथा की जिंदगी में इस मुश्किल दौर के बाद डायरेक्टर राज निदिमोरू की एंट्री हुई। दोनों की नज़दीकियां सीरीज फैमिली मैन की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं। लंबे समय तक उन्होंने अपने रिलेशन को गुपचुप रखा और कुछ महीनों पहले ही इसे इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था।

अब 1 दिसंबर को सामंथा और राज ने जन्मों जन्मांतर का साथ निभाने का फैसला किया। राज की पहली शादी श्यामली डे से हुई थी।

सामंथा और राज की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस दोनों को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।
