

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Season 2 of TVF’s ‘Family Kirana Store’ is coming; the new season will be packed with laughter and family complications.
नई दिल्ली। TVF अपनी रिलेटेबल और दिल को छू लेने वाली कहानियों के लिए जाना जाता है। छोटे शहरों, मिडिल क्लास परिवारों और आम जिंदगी की परेशानियों को मनोरंजक अंदाज में पेश करने वाली TVF की सीरीज को दर्शकों का लगातार प्यार मिलता रहा है। इसी कड़ी में अब TVF अपनी स्लाइस-ऑफ-लाइफ कॉमेडी-ड्रामा सीरीज ‘फैमिली किराना स्टोर’ के दूसरे सीजन के साथ वापसी करने के लिए तैयार है।
मेकर्स ने सीजन 2 का ऐलान करने के साथ इसका मजेदार ट्रेलर भी जारी कर दिया है। ट्रेलर में परिवार की रोजमर्रा की भागदौड़, आपसी रिश्तों की नोकझोंक और किराना स्टोर से जुड़ी परेशानियों के बीच कॉमेडी का भरपूर तड़का देखने को मिल रहा है। सीरीज का पहला एपिसोड 28 अगस्त को रिलीज होगा।
‘फैमिली किराना स्टोर’ की कहानी एक मिडिल क्लास छोटे शहर के परिवार के मुखिया गजानंद के इर्द-गिर्द घूमती है। गजानंद अपने घर से जुड़े छोटे से किराना स्टोर को लेकर बेहद जुनूनी हैं, लेकिन स्टोर लगातार मुश्किलों का सामना कर रहा है।
सीरीज की खासियत इसकी सरल और आम जिंदगी से जुड़ी कहानी है। परिवार के रिश्ते, आर्थिक चुनौतियां, मोहल्ले से जुड़ाव और रोजमर्रा की छोटी-बड़ी परेशानियों को शो बेहद सहज और मजेदार अंदाज में पेश करता है। यही वजह है कि दर्शकों को इसमें अपनी जिंदगी और आसपास के लोगों की झलक दिखाई देती है।
दूसरे सीजन के ट्रेलर में परिवार के सदस्यों के बीच होने वाली नोकझोंक के साथ गजानंद के किराना स्टोर से जुड़े नए संघर्षों की झलक दिखाई गई है। शो में कॉमेडी के साथ पारिवारिक भावनाओं और रिश्तों को भी प्रमुखता दी गई है।
सीरीज की कहानी हेमंत मिश्रा ने लिखी है। उन्होंने सक्षम अरोड़ा के साथ मिलकर इसका निर्देशन भी किया है। शो को विजय कोशी ने प्रोड्यूस किया है।
‘फैमिली किराना स्टोर’ में श्रीकांत वर्मा, गरिमा विक्रांत सिंह, हेमंत मिश्रा, बैशाली सिन्हा, अभिषेक झा, कुमकुम परमार, मनीषा स्वामी, राजेश श्रीवास्तव, अभिषेक कुशवाहा और रैना विक्रम अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
पिछले कुछ वर्षों में TVF ने ऐसी कहानियों के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई है, जो अलग-अलग उम्र के दर्शकों से आसानी से जुड़ जाती हैं। 2026 में भी प्रोडक्शन हाउस के कई चर्चित प्रोजेक्ट्स दर्शकों के बीच पहुंचे हैं।
इनमें सोनीलिव पर ‘गुल्लक सीजन 5’ और ‘सपने वर्सेज एवरीवन सीजन 2’, अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’, नेटफ्लिक्स पर ‘हेलो बच्चों सीजन 1’ और जियोहॉटस्टार पर ‘स्पेस जेन: चंद्रयान सीजन 1’ जैसे प्रोजेक्ट शामिल हैं।
इसके अलावा Prime Video Presents में TVF ने ‘Vvan’ और ‘कॉलेज फेस्ट’ जैसी फिल्मों समेत कई नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा की है। अब ‘फैमिली किराना स्टोर’ के दूसरे सीजन से एक बार फिर दर्शकों को परिवार, रिश्तों और छोटे शहर की जिंदगी से जुड़ी एक मनोरंजक कहानी देखने को मिलने वाली है।