

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Security forces' vigilance averted major disaster: 40 kg Maoist IED bomb recovered in Sukma
BREAKING NEWS: 28 अक्टूबर 2025 को जिला सुकमा के थाना फुलबगड़ी अंतर्गत फुलबगड़ी-बड़ेशेट्टी मार्ग के किनारे सुरक्षाबलों को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से माओवादियों द्वारा लगभग 40 किलो वजनी IED बम लगाया गया था।
सुरक्षाबलों ने समय रहते बम को बरामद किया और मौके पर सुरक्षित तरीके से डिस्पोजल कर दिया। इस घटना में किसी भी नागरिक या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।
घटना स्थल के आसपास सुरक्षाबलों द्वारा सघन सर्चिंग जारी है। घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
IED बम की रिकवरी और डिस्पोजल में जिला पुलिस बल और 159BN सीआरपीएफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ी दुर्घटना टल गई।
यह घटना माओवादियों की नापाक साजिश को उजागर करती है और सुरक्षा बलों की तत्परता की सराहना की जा रही है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर रही हैं।
.jpeg)
.jpeg)


