

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Raipur: Security tightened for India-New Zealand T20 match at Veer Narayan Singh Stadium, special restrictions on entry and food and drinks
रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त कदम उठाए हैं और किसी भी तरह की चूक को रोकने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
फर्स्ट इनिंग के बाद कोई एंट्री नहीं
संघ ने साफ किया है कि फर्स्ट इनिंग खत्म होने के बाद किसी भी दर्शक को स्टेडियम में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके लिए 13 गेट पर लोहे की रेलिंग लगाई गई है और स्टेडियम के सभी एंट्री पॉइंट्स पर तिहरी निगरानी रखी जाएगी।
350 से ज्यादा प्राइवेट बाउंसर्स तैनात
सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 350 से ज्यादा प्राइवेट बाउंसर्स तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा क्रिकेट संघ के 45 अधिकारी भी मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहेंगे। बाउंड्री पर भी बाउंसर्स को तैनात किया जाएगा ताकि कोई दर्शक दीर्घा से मैदान में प्रवेश न कर सके।
खाने-पीने पर विशेष पाबंदी
इस बार खाने-पीने की चीजों पर भी सख्त नियम लागू होंगे। पिछली बार भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच में स्टेडियम में महंगे दामों पर खाने-पीने के सामान बेचने की शिकायतें आई थीं। इस बार इस पर विशेष नजर रखी जाएगी और उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाएगा।
एंट्री गेट्स पर तिहरी निगरानी
स्टेडियम में किसी भी तरह की अव्यवस्था या विवाद रोकने के लिए सभी एंट्री गेट्स पर पुलिस, प्राइवेट गार्ड और क्रिकेट संघ के कर्मचारी संयुक्त ड्यूटी करेंगे। पिछली बार हुए मामले में जहां कुछ दर्शक रेलिंग फांदकर मैदान तक पहुंच गए थे, इस बार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए पूरी तैयारी की गई है। छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ का कहना है कि दर्शकों की सुरक्षा और खिलाड़ियों की सुरक्षा दोनों प्राथमिकता हैं, और सभी प्रबंध इसी उद्देश्य से किए जा रहे हैं।