

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Siddharth Gupta might appear in Rohit Shetty's next film.
मुंबई। फिल्म 'कृष्णावतारम् पार्ट 1: द हार्ट' में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाकर दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता अब एक नए बड़े प्रोजेक्ट को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि वह रोहित शेट्टी द्वारा प्रस्तुत की जाने वाली एक नई फिल्म के लिए बातचीत कर रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इस फिल्म को रोहित शेट्टी प्रस्तुत करेंगे, जबकि अभिषेक व्यास इसके निर्माता होंगे। हालांकि फिलहाल यह प्रोजेक्ट शुरुआती बातचीत के चरण में है और फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी गोपनीय रखी गई है।

फिल्म से जुड़े बड़े नामों के कारण इस प्रोजेक्ट को लेकर इंडस्ट्री में उत्सुकता बढ़ गई है। माना जा रहा है कि फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जाएगा।
हाल ही में रिलीज हुई 'कृष्णावतारम् पार्ट 1: द हार्ट' में सिद्धार्थ गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण के किरदार को प्रभावशाली अंदाज में निभाया था। उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा, जिससे उनके करियर को नई पहचान मिली।
अगर यह बातचीत सफल रहती है, तो यह फिल्म सिद्धार्थ गुप्ता के फिल्मी सफर में एक और बड़ी उपलब्धि साबित हो सकती है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इस प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।