

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

ambedkar hospital raipur successful arrow injury surgery patient saved
रायपुर। राजधानी के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्मृति चिकित्सालय के डॉक्टरों ने तीर लगने से गंभीर रूप से घायल एक मरीज की सफल सर्जरी कर उसकी जान बचा ली। मरीज गरियाबंद जिले का निवासी है, जिसकी पीठ से आर-पार होता हुआ तीर पेट तक पहुंच गया था। डॉक्टरों के अनुसार तीर शरीर के अंदर गहराई तक धंस गया था, जिससे पेट के अंदर गंभीर चोट और आंतरिक रक्तस्राव का खतरा पैदा हो गया था।
अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक जांच में पता चला कि तीर के कारण मरीज के पेट में परफोरेशन हो गया था। स्थिति बेहद नाजुक होने के कारण विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने तत्काल आपातकालीन ऑपरेशन करने का निर्णय लिया।
2 जुलाई को विशेषज्ञों की निगरानी में जटिल सर्जरी की गई, जो सफल रही। ऑपरेशन के बाद मरीज को आईसीयू में भर्ती कर 24 घंटे वेंटिलेटरी और हेमोडायनामिक सपोर्ट पर रखा गया। वर्तमान में उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और संक्रमण से बचाव के लिए एंटीबायोटिक थेरेपी दी जा रही है।
अस्पताल अधीक्षक डॉ. संतोष सोनकर ने बताया कि आंबेडकर अस्पताल में गंभीर ट्रॉमा और आपातकालीन मामलों के उपचार के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम तथा आधुनिक सुविधाएं 24 घंटे उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर इलाज मिल सके।