Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार
Singer AR Rahman admitted to hospital
मुंबई। ऑस्कर विजेता संगीतकार और गायक एआर रहमान के बारे में एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई है, जिसके चलते उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रहमान फिलहाल डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में हैं और उनका इलाज चल रहा है।
बता दें कि, ए.आर. रहमान को सीने में दर्द की शिकायत है, जिसके चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार, उनका एंजियोग्राम किया जा सकता है। हालांकि, फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में सीमित जानकारी है। रहमान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके कई प्रशंसक चिंतित हैं, जो उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।