Sister in law demanded ₹50000 for stealing shoes when refused people started using sticks In Bijnor the wedding procession returned without the bride
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में निकाह तो हुआ लेकिन बारात बिन दुल्हन के वापस लौट आई। बताया जा रहा है कि जूते चुराई की रस्म में विवाद हुआ। साली ने 50 हजार रुपए की डिमांड की थी लेकिन दूल्हे ने देने से इनकार कर दिया। इस बात पर तकरार बढ़ी और लाठी-डंडे चल गए। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले को शांत कराया। इसके बाद बारात बिन दुल्हन के वापस लौट आई।
दरअसल, बिजनौर जिले में नजीबाबाद थानाक्षेत्र के खुर्शीद के बेटी का शनिवार (5 अप्रैल 2025) को निकाह था। देहरादून में सैलून की दुकान चलाने वाला साबिर दोपहर बारात लेकर गाँव पहुँचा। देर शाम जूता चुराई की रस्म को लेकर विवाद हो गया। दुल्हन पक्ष ने जूता वापस करने के लिए 50 हजार रुपए की माँग की थी। दूल्हे ने मना किया और केवल ₹5 हजार दिए। इतने में परिवार की महिलाओं ने दूल्हे को भिखारी बता दिया। दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हुई। बारातियों ने दुल्हन पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया।
वहीं, दुल्हन पक्ष का कहना है कि दहेज में स्विफ्ट गाड़ी की माँग की गई। सोने के आभूषण को भी हल्का बताया गया। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा। दूल्हे के परिवार ने धमकी भी दी। मामले की सूचना अज्ञात व्यक्ति ने यूपी डायल 100 पर दी।
अन्य समाचार
Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media