

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Six promising candidates from Chhattisgarh hoisted the flag Bhilai Sanskriti got 17th rank and Raipur Purva Aggarwal got 65th rank
रायपुर। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस बार भी देशभर से होनहार प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। खास बात यह रही कि इस बार छत्तीसगढ़ से कुल 6 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इनमें रायपुर की पूर्वा अग्रवाल ने ऑल इंडिया 65वीं रैंक हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया है।
छत्तीसगढ़ से चुने गए टॉप कैंडिडेट्स
इस बार UPSC में छत्तीसगढ़ से 3 लड़कियां और 3 लड़कों का चयन हुआ है। इनकी रैंक इस प्रकार रही:
पूर्वा अग्रवाल (रायपुर) – रैंक 65
अर्पण चोपड़ा (मुंगेली) – रैंक 313
अंकित धवानी (राजिम) – रैंक 273
मानसी जैन (जगदलपुर) – रैंक 444
केशव गर्ग (अंबिकापुर) – रैंक 496
शची जायसवाल (अंबिकापुर) – रैंक 654
2023 में राज्य से चार उम्मीदवार सफल हुए थे, जिनमें अनुषा पिल्लई, अभिषेक डेंगे, प्रीतेश सिंह राजपूत और रश्मि पैकरा शामिल थे।
पूर्वा अग्रवाल की प्रेरणादायक कहानी
रायगढ़ के खरसिया की मूल निवासी पूर्वा अग्रवाल ने अपने तीसरे प्रयास में 65वीं रैंक प्राप्त की है। वे 2023 में IPS के लिए चयनित हुई थीं और तब उन्हें 189वीं रैंक प्राप्त हुई थी। उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर में प्रशिक्षण लिया। पूर्वा की सफलता की कहानी कई प्रतियोगियों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकती है।
पूर्वा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया और सिंगापुर में इंटर्नशिप के दौरान उन्हें 30 लाख रुपये सालाना पैकेज की नौकरी का प्रस्ताव मिला। लेकिन उन्होंने वह प्रस्ताव ठुकरा कर सिविल सेवा की तैयारी का मन बनाया।
पूर्वा अग्रवाल ने बताया कि, “मेरे लिए नौकरी से अधिक जरूरी कार्य में संतुष्टि थी। मैं लोगों की जिंदगी में बदलाव लाना चाहती थी,”।
उनका कहना है कि असफलता ने उन्हें आत्मविश्लेषण का अवसर दिया। पहले प्रयास में वे मेंस में सफल नहीं हो पाईं थीं, लेकिन बाद में टाइम मैनेजमेंट और स्ट्रेटजी पर काम करके सफलता हासिल की।
UPSC 2024 टॉपर्स लिस्ट – टॉप 5
1. शक्ति दुबे (प्रयागराज, उत्तर प्रदेश) – रैंक 1
- बायोकेमिस्ट्री ग्रेजुएट, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी
- ऑप्शनल: पॉलिटिकल साइंस एंड इंटरनेशनल रिलेशंस
2. हर्षिता गोयल (हरियाणा/वडोदरा) – रैंक 2
- चार्टर्ड अकाउंटेंट
3. अर्चित पराग डोंगरे – रैंक 3
- बी.टेक (EEE), VIT वेल्लोर
- ऑप्शनल: दर्शनशास्त्र
4. मार्गी चिराग शाह – रैंक 4
- कंप्यूटर इंजीनियरिंग, गुजरात टेक यूनिवर्सिटी
- ऑप्शनल: समाजशास्त्र
5. आकाश गर्ग – रैंक 5
- B.Tech, कंप्यूटर साइंस, IP यूनिवर्सिटी दिल्ली
- ऑप्शनल: समाजशास्त्र
इस बार टॉप 5 में 3 लड़कियों ने स्थान हासिल किया है, जबकि टॉप 10 में 4 लड़कियां शामिल हैं।
UPSC 2024 में कुल 1009 उम्मीदवारसफल हुए हैं। इनकी वर्गीय भागीदारी कुछ इस प्रकार रही:
जनरल वर्ग – 335
EWS – 109
OBC – 318
SC – 160
ST – 87
पूर्वा ने प्रतियोगी छात्रों को सलाह देते हुए कहा, “अगर ठान लिया जाए और सही दिशा में प्रयास किया जाए, तो शत-प्रतिशत सफलता मिल सकती है। असफलता आपको बेहतर बनने का अवसर देती है।”