

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Smriti Irani appointed Chhattisgarh BJP state in-charge; CM Sai extends congratulations.
रायपुर। भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं सिद्धार्थ शम्भू को प्रदेश का सह-प्रभारी बनाया गया है। नियुक्ति के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा की प्रदेश प्रभारी बनाए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा स्मृति ईरानी को यह जिम्मेदारी दिए जाने पर वह उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।
CM साय ने कहा कि स्मृति ईरानी का दीर्घकालिक राष्ट्रीय अनुभव, राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण छत्तीसगढ़ में भाजपा के संगठनात्मक कार्यों और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा।
उन्होंने उम्मीद जताई कि स्मृति ईरानी के अनुभव और नेतृत्व से प्रदेश में पार्टी के संगठनात्मक कार्यों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ भाजपा के सह-प्रभारी नियुक्त किए गए सिद्धार्थ शम्भू को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ शम्भू की सक्रिय सहभागिता से प्रदेश में संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा की ओर से विभिन्न राज्यों में नियुक्त किए गए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में उनके योगदान की उम्मीद जताई।