

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

South Eastern Central Railway train cancellation list
रायपुर। दक्षिण मध्य रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में पांचवीं लाइन की कमिशनिंग के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य 25 सितंबर से 14 अक्टूबर तक चलेगा, जिसके कारण इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में प्रभावित रहेंगी। रेलवे प्रशासन के मुताबिक इस दौरान कुल 16 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है।
रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें और तारीखें
इतवारी-टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस: 25 से 30 सितंबर; 1, 2, 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस: 25 से 30 सितंबर; 1, 2, 4 से 7 और 11 से 13 अक्टूबर तक नहीं चलेगी।
बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस: 26 से 30 सितंबर; 1 से 3, 5 से 8 और 12 से 14 अक्टूबर तक रद्द रहेगी।
नांदेड़-सांतरागाछी: 28 सितंबर व 12 अक्टूबर को रद्द।
सांतरागाछी-नांदेड़: 30 सितंबर व 14 अक्टूबर को रद्द।
एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल: 29 सितंबर को रद्द।
सांतरागाछी-एलटीटी स्पेशल: 1 अक्टूबर को रद्द।
हटिया-दुर्ग: 1 व 13 अक्टूबर को रद्द।
दुर्ग-हटिया: 2 व 14 अक्टूबर को रद्द।
बिलासपुर-बक्सर: 9 अक्टूबर को रद्द।
बक्सर-बिलासपुर: 10 अक्टूबर को रद्द।
हटिया-एलटीटी: 10 अक्टूबर को रद्द।
एलटीटी-हटिया: 12 अक्टूबर को रद्द।
हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो: 13 अक्टूबर को रद्द।
सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो: 14 अक्टूबर को रद्द।
आरा-दुर्ग और दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस: 1 अक्टूबर को रद्द रहेगी।
उत्कल एक्सप्रेस के मार्ग में परिवर्तन
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुरी-योग नगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस के रूट में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 30 सितंबर तथा 1 और 12 अक्टूबर को परिवर्तित मार्ग से होते हुए गंतव्य तक जाएगी।
परिवर्तित मार्ग के तहत यह ट्रेन कटक - संबलपुर सिटी - झारसुगुड़ा रोड - ईब होकर योग नगरी ऋषिकेश के लिए रवाना होगी। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।