

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Sukhoi-30 MKI FighterJet Crashes: Sukhoi-30 MKI fighter jet crashes in Assam, Squadron Leader and Flight Lieutenant Died
नई दिल्ली। असम से भारतीय वायुसेना के लिए दुखद खबर सामने आई है। बीते गुरुवार शाम वायुसेना का शक्तिशाली सुखोई-30 एमकेआई फाइटर जेट क्रैश हो गया। इस हादसे में स्क्वाड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फाइटर जेट ने असम के जोरहाट एयरबेस से नियमित उड़ान भरी थी।
रडार से अचानक टूटा संपर्क
जानकारी के मुताबिक उड़ान भरने के बाद शाम करीब 7.42 बजे तक विमान रडार पर नजर आ रहा था। इसके बाद अचानक एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। विमान के रडार से गायब होते ही भारतीय वायुसेना ने तुरंत सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
क्रैश की पुष्टि, दोनों पायलटों की मौत
कुछ समय बाद पुष्टि हुई कि विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में दोनों पायलटों को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया के जरिए दोनों अधिकारियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
वायुसेना का सबसे ताकतवर फाइटर जेट
सुखोई-30 एमकेआई भारतीय वायुसेना का सबसे ताकतवर और भरोसेमंद मल्टी-रोल फाइटर जेट माना जाता है। यह लंबी दूरी तक उड़ान भरने के साथ हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमला करने में सक्षम है। इसमें अत्याधुनिक रडार, थ्रस्ट वेक्टर कंट्रोल सिस्टम और ब्रह्मोस जैसी सुपरसोनिक मिसाइल ले जाने की क्षमता भी मौजूद है।
हादसे के कारणों की जांच शुरू
फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। वायुसेना की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।