

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Sunita Yadav to receive the National Teachers' Award.
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक स्थित शासकीय प्राथमिक शाला खिचरी की शिक्षिका सुनीता यादव ने पढ़ाई को रोचक और व्यावहारिक बनाने की अनूठी पहल की है। उनके इस नवाचारी शिक्षण कार्य को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलने जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।
बरमकेला से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित इस स्कूल में बच्चों को केवल किताबों के जरिए पढ़ाने के बजाय उनके रोजमर्रा के अनुभवों से जोड़कर उन्हें सीखने का अवसर दिया जाता है। कक्षा में बच्चे दुकानदार की भूमिका निभाते हैं और गांव के लोग ग्राहक बनकर पहुंचते हैं। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थी जोड़-घटाव, मुद्रा, लाभ-हानि और गणितीय संक्रियाओं को व्यावहारिक रूप से समझते हैं।
आपको बता दें, कि सुनीता यादव ने शिक्षा को कक्षा की चाहरदिवारी से बाहर निकाला और बच्चों को बाजार ले जाकर भी गणित की अवधारणाओं को समझाया। इसके अलावा शॉट फिल्म और डिजिटल माध्यमों को भी उन्होंने शिक्षण प्रक्रिया का हिस्सा बनाया है। इससे बच्चों के लिए कठिन विषयों को समझना आसान और सीखना अधिक रुचिकर हुआ।