

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Raipur: Sunny Leone's Raipur concert cancelled after police denied permission; organisers warned amid protests
रायपुर। पूर्व एडल्ट स्टार और अब बॉलीवुड में पहचान बना चुकीं सनी लियोनी के रायपुर आगमन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि सनी लियोनी रायपुर नहीं आ रही हैं और उनके नाम पर प्रस्तावित किसी भी कार्यक्रम के लिए पुलिस से कोई अनुमति नहीं ली गई है।
पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने पुष्टि करते हुए कहा कि यदि कोई आयोजन समिति बिना पूर्व अनुमति कार्यक्रम आयोजित करती है, तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आयोजकों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गौरतलब है कि पहले यह खबर सामने आई थी कि सनी लियोनी इसी महीने 22 तारीख को रायपुर में एक पब्लिक इवेंट में शामिल होंगी। यह सूचना वायरल होते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। इसके बाद हिंदूवादी संगठन बजरंग दल ने भी आयोजन का विरोध करते हुए चेतावनी जारी की थी।
बजरंग दल का कहना था कि इस तरह का आयोजन सामाजिक और सांस्कृतिक दृष्टि से अस्वीकार्य है और इससे शहर के युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। संगठन ने स्पष्ट किया था कि वह ऐसे किसी भी कार्यक्रम का विरोध करेगा और उत्पन्न होने वाली अप्रिय स्थिति की जिम्मेदारी आयोजकों की होगी।पुलिस की सख्त चेतावनी और संगठनों के विरोध के बाद अब यह साफ हो गया है कि सनी लियोनी का रायपुर कार्यक्रम फिलहाल नहीं होगा।