

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Surajpur Teacher Arrested Suspended for Raping Minor Student
सूरजपुर: जिले से शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपनी ही स्कूल की 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म करने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोपी शिक्षक पर आखिरकार शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे निलंबित कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक सिन्हा ने आरोपी शिक्षक मधुसूदन गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक का यह कृत्य शिक्षकीय गरिमा के पूरी तरह खिलाफ है और इससे पूरे शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। आरोप है कि शिक्षक ने नाबालिग छात्रा को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार उसका शोषण करता रहा। पीड़िता की हिम्मत जुटाकर शिकायत करने के बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।
इस गंभीर मामले में भटगांव पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 7 दिन पहले ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था। वर्तमान में आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल में बंद है। पुलिस द्वारा गिरफ्तारी की कार्रवाई के बाद अब शिक्षा विभाग ने भी सख्त रुख अपनाते हुए आरोपी को सेवा से निलंबित कर दिया है।