

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Suspected bomb material found in Raipur's Ravabhata sparks panic
रायपुर। रावाभाठा इलाके में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वार्ड नंबर 13 स्थित एक मकान से संदिग्ध बम बनाने की सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मौके से तार, संदिग्ध केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस और बम स्क्वॉड
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आसपास के लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगा दी गई है। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती कर पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है।
नॉर्थ जोन क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता
बताया जा रहा है कि यह इलाका रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के नॉर्थ जोन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस संदिग्ध सामान की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सामग्री किस उद्देश्य से रखी गई थी।
हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।