

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Bengal Elections: TMC-Election Commission heated argument over Bengal elections, meeting ends in 6 minutes
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और Election Commission of India (ECI) के बीच बुधवार को एक बार फिर तीखी बहस देखने को मिली। हालात इतने बिगड़ गए कि बैठक महज छह मिनट में ही समाप्त हो गई।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए आरोप
टीएमसी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर अपमानजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया। वहीं चुनाव आयोग ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ'ब्रायन पर आरोप लगाया कि उन्होंने बैठक के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त को बोलने से रोका और ऊंची आवाज में हंगामा किया।
बैठक में उठा अधिकारियों के तबादले का मुद्दा
सूत्रों के अनुसार, टीएमसी प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के सामने कई मुद्दे उठाए, जिनमें पत्रों का जवाब न देना, अधिकारियों के तबादलों में पक्षपात और नंदीग्राम में अधिकारियों की कथित राजनीतिक मुलाकातें शामिल थीं।
सीईसी ने दी सख्त चेतावनी
बताया जा रहा है कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त ने अपनी बात रखनी शुरू की, तब हंगामा बढ़ गया। इस दौरान उन्होंने नेताओं को स्पष्ट कहा कि किसी भी स्थिति में पश्चिम बंगाल में भयमुक्त, हिंसामुक्त और निष्पक्ष चुनाव कराए जाएंगे।
बैठक अचानक समाप्त
सुबह करीब 10:02 बजे शुरू हुई यह बैठक कुछ ही मिनटों में विवाद के कारण समाप्त हो गई। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया है।