

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Tamil Nadu Bus Accident: 2 buses collide head-on, 6 died, over 28 injured, many critical
तेनाकासी। तेनाकासी जिले में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। हाईवे पर दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 5 महिलाएं और 1 पुरुष शामिल हैं। हादसे में 28 से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई गंभीर अवस्था में अस्पताल में उपचाररत हैं।
कैसे हुआ हादसा
घटना तब हुई जब मदुरै से सेनकोट्टई जा रही सरकारी बस और तेनाकासी से कोविलपट्टी जा रही निजी बस तेज रफ्तार में आमने-सामने टकरा गईं।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मुख्य कारण तेज गति और बस चालक का नियंत्रण खोना था। विशेषकर मदुरै से सेनकोट्टई जा रही बस का ड्राइवर हाई स्पीड में वाहन को संभाल नहीं सका।
बचाव कार्य में जेसीबी तक का सहारा
टक्कर इतनी भीषण थी कि कई यात्री बस के अंदर बुरी तरह फंस गए। फंसे लोगों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन का उपयोग किया गया। 25 से अधिक एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को तेनाकासी और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घायलों की हालत गंभीर होने के चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
हाईवे पर लगा जाम
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को फिर से शुरू करवाया। तेनाकासी जिला प्रशासन व पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। साथ ही मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे व सहायता पर भी विचार किया जा रहा है।