ताजा खबर

Baby John Teaser: 'बेबी जॉन' का टीजर रिलीज, वरुण धवन का दिखा खूंखार लुक

By: ध्रुव मिश्रा
MUMBAI
2/5/2024, 5:48:53 PM
image

Teaser of 'Baby John' released, Varun Dhawan's fierce look seen

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन स्टारर वीडी 18 का टीजर रिलीज हो गया है। निर्माताओं ने फिल्म की कुछ झलकियां दिखाते हुए एक मिनट का वीडियो भी जारी किया है। इस फिल्म के टाइटल की निर्माताओं ने आज आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है। वरुण की फिल्म का नया टाइटल 'बेबी जॉन' (Baby John Teaser) है। फिल्म 31 मई, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11


फिल्म का टीजर एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में शेयर किया है। वीडियो में वरुण धवन का दमदार लुक देखने को मिला है। वहीं, वीडियो के अंत में इस फिल्म के आधिकारिक शीर्षक की झलक दिखाई गई। एटली (Atlee) के निर्देशन में बनी  'बेबी जॉन' (Baby John) एक एक्शन फिल्म है।  इस फिल्म में वरुण के साथ कीर्ति सुरेश के अलावा वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ औप राजपाल यादव भी अहम किरदार अदा करते दिखाई देंगे।  

वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' 31 मई, 2024 को सिनेमाघरों  में रिलीज होंगी। इस फिल्म को मेकर्स हिंदी भाषा में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। टीजर देखने के बाद फिल्म एक्शन सीन्स से फुल बताई जा रही है। शायद इसीलिए वरुण धवन फिल्म की शूटिंग के दौरान कई बार घायल भी हो गए थे।


वरुण धवन की फिल्म का टीजर सामने आने के बाद उनके फैंस पागल हो गए है। वह लगातार सोशल मीडिया में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने कहा, 'आप इस अवतार में कमाल कर रहे हैं।' वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, 'ओएमजी,  'बेबी जॉन' की ये वीडियो शानदार लग रही है।' एक अन्य ने कहा, 'वाह, यह बिल्कुल ब्लॉकबस्टर फिल्म है।' वरुण धवन के फैंस फिल्म की घोषणा के बाद से ही  'बेबी जॉन'  का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

 

 

 


 

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media