

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

The Congress government's situation is like the saying 'a bad workman blames his tools'; JP Nadda.
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कुल्लू जिले के पतलीकूहल में भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सम्मेलन में हिमाचल की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। नड्डा ने कहा, कि कांग्रेस सरकार की हालत नाच न जाने आंगन टेढ़ा जैसी है। केंद्र सरकार ने हिमाचल को हक से ज्यादा पैसा दिया है, लेकिन कांग्रेस सरकार को धन खर्च करना ही नहीं आता। यही वजह है, कि केंद्र की योजनाओं का लाभ प्रदेश की जनता तक नहीं पहुंच पा रही है।
उन्होंने कहा, कि मोदी सरकार ने हिमाचल को अटल टनल, फोरलेन सड़क, एम्स, मेडिकल कॉलेज और आपदा में हजारों करोड़ की मदद दी, लेकिन राज्य सरकार केवल पैसों का रोना रो रही है। विकास के बजाए कांग्रेस सरकार सिर्फ झूठी घोषणाएं कर रही है। नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा, कि जनता को सच्चाई बताएं और 2027 को लिये अभी से कमर कस लें। मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्षों को भारत के इतिहास में स्वर्णिम काल बताते हुए उन्होंने कहा, कि ये वर्ष विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाले परिवर्तनकारी कालखंड रहे हैं। इन वर्षों में हिमाचल प्रदेश को विकास की नई रफ्तार मिली है। एम्स बिलासपुर, नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण से हिमाचल प्रदेश की तस्वीर पूरी तरह से बदल गई है। इन परियोजनाओं ने न केवल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया है, बल्कि यहां कनेक्टिविटी में भी सुधार आया है। बिलासपुर तक रेल भी जल्द ही पहुंचने वाली है। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने के लिए कहा है।