

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

The Dalli-Rajhara–Rowghat rail project will become the future lifeline for BSP.
दल्लीराजहरा-रावघाट रेल परियोजना भिलाई स्टील प्लांट यानि बीएसपी के लिए यात्री सुविधा से कहीं अधिक भविष्य के लौह अयस्क की आपूर्ति सुरक्षित करने वाली रणनीतिक परियोजना है। करीब 95 किमी लंबी रेल लाइन के निर्माण में सेल अब तक लगभग 1,735 करोड़ रुपये का निवेश कर चुका है। दल्लीराजहरा की पुरानी खदानों में अयस्क भंडार और गुणवत्ता की चुनौती बढ़ने के चलते रावघाट के लौह अयस्क संसाधन बीएसपी के लिए लंबे समय तक कच्चे माल उपलब्ध कराने का आधार बन सकते हैं। पिछले दिनों माओवाद के खिलाफ चलाए गए अभियान से इस क्षेत्र में माओवाद का असर काफी कम हो गया है। ऐसे में इस रेल परियोजना का यहां आगे बढ़ना इस क्षेत्र के लिए भी एक बड़ा बदलाव साबित होगा।
आपको बता दें, कि रावघाट तक रेल पहुंचने से लौह अयस्क की ढुलाई सुगम होगी और बीएसपी के विस्तारीकरण के कारण जो कच्चे माल की जरूरत बढ़ी है, उसे पूरा करने में भी मदद मिलेगी। वर्ष 2022 में दल्लीराजहरा-ताड़ोकी यात्री रेल सेवा शुरू होने के बाद अब रावघाट तक विस्तार से क्षेत्रीय संपर्क भी मजबूत होगा। इस लिहाज से रावघाट रेल लाइन बीएसपी के उत्पादन, विस्तार और भविष्य के कच्चे माल की सुरक्षा के लिए जीवनरेखा साबित हो सकती है।