

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

The ‘Tumbbad’ craze: A fan buys 100 Hastar masks; Sohum Shah expresses his appreciation in a special way
रायपुर। फिल्म ‘तुम्बाड’ को लेकर फैंस की दीवानगी एक बार फिर देखने को मिली है। फिल्म के एक प्रशंसक ने हैलोवीन की तैयारी के लिए 100 हस्तर मास्क खरीद लिए, जिसे देखकर अभिनेता सोहम शाह भी इम्प्रेस हो गए। उन्होंने फैन के इस खास अंदाज की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर अपना प्यार जाहिर किया। यह दीवानगी दिखाती है कि फिल्म ने दर्शकों के बीच किस तरह अपनी अलग पहचान बनाई है।
‘तुम्बाड’ अपनी अनोखी लोककथा, रहस्यमयी कहानी और डरावने माहौल के लिए जानी जाती है। रिलीज के कई साल बाद भी फिल्म की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। यही वजह है कि इसे दर्शकों के बीच कल्ट फिल्म का दर्जा मिला है। साल 2024 में दोबारा रिलीज होने के बाद फिल्म को एक बार फिर शानदार प्रतिक्रिया मिली और इसने भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्मों में अपनी जगह बनाई।

फिल्म के प्रति फैंस का प्यार हाल ही में तब चर्चा में आया, जब एक प्रशंसक ने हस्तर के 100 मास्क खरीदकर उनका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। पोस्ट में फैन ने लिखा, “हैलोवीन की तैयारी.. हस्तर की आर्मी तैयार हो रही है। 100 मास्क और अभी गिनती जारी है! @sohum_shah”
फैन के इस पोस्ट को सोहम शाह ने भी साझा किया और मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “भाई, जितना प्यार तुम्हें हस्तर से है.. उतना मुझे तुम लोगों से!”
सोहम शाह की फिल्म ‘तुम्बाड’ ने अपनी कहानी और विशिष्ट सिनेमाई दुनिया के जरिए दर्शकों के बीच खास जगह बनाई है। फिल्म का हस्तर किरदार आज भी लोकप्रिय संस्कृति में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। हैलोवीन के मौके पर हस्तर मास्क की यह दीवानगी फिल्म के प्रशंसकों के उत्साह को दर्शाती है।
वहीं, अब दर्शकों की निगाहें ‘तुम्बाड 2’ पर टिकी हैं। सीक्वल को लेकर फैंस के बीच उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में 100 हस्तर मास्क खरीदने वाले फैन का यह कदम दिखाता है कि ‘तुम्बाड’ की दुनिया और उसके किरदारों का जादू आज भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।