

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

The US will sell us the F-35 aircraft, but won't even let us get close to it: Air Force Chief.
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शनिवार को अमेरिकी जवानों द्वारा एफ-35 लड़ाकू विमान की कड़ी सुरक्षा पर हल्के-फुल्के अंदाज में चुटकी ली। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, कि भले ही वाशिंगटन इसे भारत को बेचना चाहता है, फिर भी भारतीय अधिकारियों को इस विमान के पास तक जाने की अनुमति नहीं है। वायुसेना प्रमुख ने जोधपुर में बहुराष्ट्रीय युद्धाभ्यास 'तरंग शक्ति-2026' के समापन समारोह से अन्य संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही। इस दौरान अमेरिकी पैसिफिक एयर फोर्स के कमांडर जनरल केविन श्नाइडर भी मौजूद थे।
सोशल मीडिया के अनुसार, वायुसेना प्रमुख से अमेरिका द्वारा एफ-35 विमान बेचने की पेशकश किए जाने के बारे में पूछा गया था। इस पर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- आपके लोग हमें विमान के पास तक नहीं जाने देते और आप हमें इसे बेचने की बात कर रहे हैं। हालांकि, बाद में वायुसेना प्रमुख ने कहा, कि उनकी टिप्पणी मजाक थी। इसे गंभीरता से नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा, कि कुछ बातें ऐसी हैं, जिन्हें भारत भी अमेरिका के साथ साझा नहीं करता।
वायुसेना प्रमुख एपी सिंह की टिप्पणी पर जनरल श्नाइडर ने कहा, कि एफ-35 से जुड़ी जानकारी साझा करने के बारे में फैसला लेना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है। उन्होंने कहा, कि प्रोग्राम-लेवल पर सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देश होते हैं। इसी के अनुसार तय किया जाता है, कि हम क्या साझा कर सकते हैं, कब साझा कर सकते हैं और इसकी सुरक्षा कैसे कर सकते हैं।
आपको बता दें, कि इस संवाददाता सम्मेलन में एपी सिंह ने अमेरिकी स्टेल्थ फाइटर के अलावा भारत द्वारा रूस के पांचवीं पीढ़ी के एसयू-57 विमान हासिल करने की संभावना के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, कि रूस की ओर से भारतीय वायु सेना को एक प्रस्ताव मिला है, लेकिन अभी तक यह तय नहीं किया गया है, कि विमान का मूल्यांकन किया जाना चाहिए या नहीं। सरकार द्वारा निर्णय लिए जाने के बाद हम आकलन करेंगे, कि यह विमान हमारी जरूरतों को किस हद तक पूरा करता है।