

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

The excitement of IPL will shine again in Raipur...read full details
रायपुर। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (आईपीएल) के दूसरे चरण में वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम राजधानी रायपुर में दो प्रमुख मुकाबलों की मेजबानी करेगा। 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस (एमआई) आमने-सामने होंगी। 13 मई को आरसीबी का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से होगा।
10 साल बाद आईपीएल की वापसी
करीब 10 साल बाद रायपुर में आईपीएल मैचों की वापसी से शहर में उत्साह चरम पर है। इस बार रायपुर को आरसीबी का दूसरा होमग्राउंड बनाया गया है। पहले मैच अप्रैल में तय थे, लेकिन स्टेडियम के जीर्णोद्धार और तकनीकी तैयारियों के कारण मुकाबले मई में शिफ्ट किए गए।
आधुनिक सुविधाओं के साथ स्टेडियम
आईपीएल मैचों की तैयारियों के तहत स्टेडियम को आधुनिक सुविधाओं से सजाया जा रहा है। पवेलियन को लग्जरी लुक दिया जा रहा है, और दर्शकों को आरामदायक बैठने की व्यवस्था, बेहतर विजुअल और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
सेकेंड फेज का शेड्यूल
आईपीएल 2026 का सेकेंड फेज 13 अप्रैल से 24 मई तक 12 स्टेडियम में 50 मैचों के साथ खेला जाएगा। इनमें 8 डबल हेडर मैच शामिल हैं। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने रायपुर को अपना दूसरा होमग्राउंड चुना है। पहले मैच 10 मई को और दूसरा 13 मई को खेला जाएगा।
राज्य संघ की भूमिका
क्रिकेट संघ के अनुसार राज्य संघ की जिम्मेदारी स्टेडियम उपलब्ध कराने, पिच तैयार करने और लोकल सपोर्ट स्टाफ प्रदान करने तक सीमित रहती है। इस बार आईपीएल में 10 टीमें हैं, जो अपने होम और विरोधी टीम के होमग्राउंड पर 7-7 मैच खेलेंगी। राजस्थान रॉयल्स, आरसीबी और पंजाब किंग्स ने 2-2 होमग्राउंड चुने हैं।