

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

Horrific bus accident in Manendragarh: Passenger bus crashes into a tree; 6 dead, over 30 injured
मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ में एक भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही यात्री बस सेमरमथानी मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। मृतकों में बस मालिक और चालक भी शामिल हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी हैं। चार घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। सेमरमथानी मोड़ पर अचानक बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलने पर केल्हारी थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
हादसे में घायल यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मनेंद्रगढ़ अस्पताल के अधीक्षक डॉ. स्वप्निल तिवारी के अनुसार, 30 घायलों का उपचार जारी है। इनमें चार लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। दुर्घटना के बाद घायलों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम जुटी रही।
राजस्थान के जालौर जिले में सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। यहां रोडवेज बस और ऑटो रिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक, तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी। ऑटो में मुथला कांबा गांव का चालक कैलाश, उसकी मां ललिता, बहन सुमन और छोटा भाई राजू सवार थे। हादसे में राजू घायल हो गया। रोडवेज बस भीनमाल से उदयपुर जा रही थी।