

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

The pace of development in Chhattisgarh is accelerating... PM Awas scheme assures 2 lakh families of owning a home.
सक्ती। छत्तीसगढ़ में अब विकास कार्यों को नई गति मिलने का दावा करते हुए केंद्रीय ग्रामीण विकास, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की सराहना की। सक्ती के कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 लाख परिवारों को गृह प्रवेश कराया। इस दौरान हितग्राहियों को उनके पक्के मकान की चाबी सौंपकर उन्हें नई शुरुआत की शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के विस्तार की जानकारी देते हुए 3 लाख 49 हजार 165 अतिरिक्त आवासों की स्वीकृति दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य है कि हर जरूरतमंद परिवार को अपना पक्का मकान मिले और कोई भी पात्र व्यक्ति आवास की सुविधा से वंचित न रहे।इस अवसर पर लाभार्थियों के गृह प्रवेश के साथ पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विभिन्न विकास योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बड़ी संख्या में परिवारों को घर मिलने पर प्रसन्नता जताई।मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक समय पर पहुंचे और ग्रामीण क्षेत्रों में आवास के साथ बुनियादी सुविधाओं का भी विस्तार हो।
शिवराज सिंह चौहान ने छत्तीसगढ़ में सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र और राज्य के बेहतर समन्वय से विकास योजनाओं को जमीन पर तेजी से लागू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास की गतिविधियों को गति मिल रही है और आने वाले समय में इसका लाभ आम लोगों तक और व्यापक रूप से पहुंचने की उम्मीद है।