

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

The scam begins even before the IPL tickets are available... A network of fake bookings before the match in Raipur.
रायपुर। रायपुर में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबलों से पहले ही टिकटों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड द्वारा अभी तक टिकट बिक्री को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन इंटरनेट पर कई वेबसाइटों ने टिकट बेचना शुरू कर दिया है।
10 हजार से 85 हजार तक पहुंची कीमत, फैंस हो रहे गुमराह
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर टिकट की कीमतें 10,000 रुपये से लेकर 85,000 रुपये तक दिखाई जा रही हैं। कई साइट्स पर तो मैच के टिकट ‘सोल्ड आउट’ भी दिखाए जा रहे हैं, जबकि असल में बिक्री शुरू ही नहीं हुई है। इससे साफ है कि फैंस को निशाना बनाकर ठगी की कोशिश की जा रही है।
गूगल सर्च में फर्जी वेबसाइट्स टॉप पर, खतरा बढ़ा
‘रायपुर IPL टिकट’ सर्च करते ही कई अनऑफिशियल वेबसाइट्स सामने आ रही हैं, जिनमें viagogo जैसी साइट भी शामिल है। इन प्लेटफॉर्म्स पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस मैच के टिकट ऊंची कीमतों पर बेचे जा रहे हैं।
नवा रायपुर स्टेडियम बनेगा RCB का होम ग्राउंड
इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने होम मैच Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders के खिलाफ रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। 10 मई और 13 मई को होने वाले ये मुकाबले राज्य के लिए बड़े आयोजन माने जा रहे हैं।
डिजिटल टिकटिंग सिस्टम से रोकने की तैयारी
आयोजकों ने इस बार फर्जी टिकट और कालाबाजारी रोकने के लिए डिजिटल सिस्टम लागू करने की तैयारी की है। दर्शकों को ऑनलाइन बुकिंग के बाद मोबाइल पर कंफर्मेशन मैसेज और QR कोड मिलेगा, जिसे स्कैन कर स्टेडियम में एंट्री दी जाएगी।
छत्तीसगढ़ी संस्कृति भी बनेगी आकर्षण
मैच के दौरान सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति भी वैश्विक मंच पर दिखाई देगी। कॉर्पोरेट बॉक्स को लोक कला और हस्तशिल्प थीम से सजाया जाएगा, जिससे राज्य की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।
फैंस के लिए जरूरी चेतावनी
जब तक आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर की घोषणा नहीं हो जाती, तब तक किसी भी वेबसाइट से टिकट खरीदने से बचें। केवल अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही टिकट बुक करें, ताकि ठगी का शिकार न बनें।