

Copyright © 2026 rights reserved by Inkquest Media
अन्य समाचार

The thrill of women's international cricket comes to Raipur for the first time! Smriti Mandhana faces her first test as captain.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान स्मृति मंधाना की कप्तीनी का पहला इम्तिहान रायपुर में होगा। इसके साथ ही भारतीय टीम नए दौर की शुरुआत करेगी। जिम्बाब्वे के खिलाफ 16 अक्टूबर से शुरू हो रही तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए मंधाना रविवार को सबसे पहले रायपुर पहुंचीं। वे दोपहर करीब 3.30 बजे यहां आईं, बाकी टीम बाद में पहुंची। जिम्बाब्वे की टीम सोमवार 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी।
आपको बता दें, कि ये पहला मौका है, जब दोनों देशों की महिला टीमें द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आमने-सामने होंगी। रायपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे।
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहला टी-20 मुकाबला 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा 20 अक्टूबर को खेला जाएगा। तीनों मैच शाम 5 बजे से शुरू होंगे। भारतीय टीम सोमवार 12 अक्टूबर से अभ्यास शुरू करेगी। पहले दो दिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक अभ्यास होगा।