ताजा खबर

भिलाई और रिसाली में 16-17 अप्रैल को नहीं आएगा पानी

By: DM checked by - SHUBHAM
Raipur
4/13/2025, 4:33:23 PM
image

There will be no water in Bhilai and Risali on 16-17 April

भिलाई। नगर निगम भिलाई और नगर निगम रिसाली क्षेत्रवासियों को आने वाले दिनों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है। शिवनाथ इंटेकवेल से जलशोधन संयंत्र तक आने वाली मुख्य पाइपलाइन में गंज मंडी गंजपारा के सामने लीक होने के कारण 15 अप्रैल 2025 को आवश्यक मरम्मत कार्य किया जाएगा।

मरम्मत के चलते 15 अप्रैल से शिवनाथ इंटेकवेल से जलप्रदाय पूरी तरह बंद रहेगा, जिससे 16 अप्रैल को पूरे भिलाई और रिसाली निगम क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बाधित रहेगी। वहीं, 17 अप्रैल को आंशिक रूप से जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।

जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा टैंकरों के माध्यम से पानी की वैकल्पिक आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और जल का सतर्कता से उपयोग करें। मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद जल आपूर्ति पूर्व की भांति सुचारु कर दी जाएगी।

 

 

Slide 0
Slide 1
Slide 2
Slide 3
Slide 4
Slide 5
Slide 6
Slide 7
Slide 8
Slide 9
Slide 10
Slide 11

अन्य समाचार

संपादकों की पसंद

सुर्खियों से परे, सच्चाई तक: ऐप डाउनलोड करें, खबरों का असली चेहरा देखें।

logo

टैग क्लाउड

logo
  • Contact Details Operator
  • Shubham Shekhar, Executive Editor
  • 412, Wallfort Ozone Fafadih, Raipur, C.G.
  • +919630431501
  • contact@inkquest.in

Copyright © 2025 rights reserved by Inkquest Media